फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया की अस्थियां कल बलिया में होंगी प्रवाहित

Mon, 31 Dec 2012 12:10 AM IST
बलिया/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप की शिकार युवती का रविवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी अंत्येष्टि में गांव के बहुत सारे लोग चाह कर भी नहीं शरीक हो सके। उसके दादा ने बताया कि पोती की अस्थियां घर वाले लेकर आ रहे हैं। मंगलवार को यहां भरौली घाट पर अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। इसके बाद त्रयोदशाह का कार्यक्रम भी यहीं होगा।
विज्ञापन


छात्रा का दिल्ली में अंतिम संस्कार के बाद शव बलिया आने की ऊहापोह खत्म हो गई। शनिवार को रात से ही लोग इस बात को लेकर परेशान थे कि उसका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा? परिजन भी इस संबंध में कुछ बताने की हालत में नहीं थे।

जिला प्रशासन की ओर से भी कुछ स्पष्ट नहीं किया जा रहा था। रविवार की सुबह दिल्ली में अंतिम संस्कार हो जाने की खबर मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूरा गांव सुबक पड़ा। घर में चाची व दादा का रो-रोकर बुरा हाल था। संवेदना व्यक्त करने के लिए गांव आने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अस्थियां लेकर आने के लिए परिवार के सात सदस्यों को दिल्ली प्रशासन की ओर से ट्रेन का आरक्षित टिकट दिया गया है। सभी सदस्य सोमवार को दिल्ली से ट्रेन पकडे़गे। मंगलवार को बक्सर उतरने के बाद परिजनों व शुभचिंतकों की मौजूदगी में अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें