फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के दरिंदों के लिए फिर मांगी फांसी

Wed, 11 Sep 2013 06:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन


चारों दोषियों को फांसी की मांग को लेकर साकेत कोर्ट के बाहर महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समाज को संदेश देने के लिए ऐसे दरिंदों को फांसी दी जानी चाहिए।

साकेत स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में बुधवार सुबह 11 बजे की सुनवाई शुरू हुई। दूसरी ओर कोर्ट के बाहर सड़क पर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग सामाजिक संगठनों के लोग कर रहे थे।
विज्ञापन


कोर्ट के बाहर 16 दिसंबर क्रांति संगठन के सदस्यों ने हाथ में तख्ती और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों की एक ही मांग थी कि बिटिया से दुष्कर्म करने वालों को फांसी दी जाए।

संगठन के नेता रमेश कंवल ने कहा कि दोषियों ने पीड़िता के साथ जघन्य अपराध किया। केस के हालात को देखते अगर अदालत दोषियों को फांसी की सजा नहीं सुनाती है तो इससे अपराधियों के हौंसले और ज्यादा बुलंद होंगे।
विज्ञापन


महिलाओं को सुरक्षित समाज देने के लिए दोषियों को फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि कोई दूसरा शख्स ऐसा अपराध करने की न सोचे।

प्रदर्शन में शामिल अनीता गुप्ता ने कहा कि यह ऐसा मामला है, जिसने पूरे देश और समाज को हिलाकर रख दिया। दोषियों ने पीड़िता के साथ बेहद घिनौना अपराध किया है। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें