फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम पर टिप्पणी के लिए माफी मांगें केजरीवाल'

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर सीबीआई के छापे के बाद दिल्ली की सियासत गर्मा गई है। केजरीवाल ने जहां सीबीआई के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर तक कह दिया है तो बीजेपी ने भी केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि सीबीआई ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर छापेमारी की है और केजरीवाल ऐसे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं। प्रकाश जावडेकर ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रधानमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है तो इसमें राजनीति कहां से आ गई।

प्रकाश जावेडकर ने कहा कि जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के चलते हुआ, उस पार्टी के मुखिया की पोल खुल गई है। केजरीवाल भ्रष्टाचार को लेकर अब बेनकाब हो गए हैं। प्रकाश जावेडकर के आरोपों पर आप नेता कुमार विश्वास का कहना है कि सीबीआई ने उन मुख्यमंत्रियों के दफ्तर पर छापा क्यों नहीं मारा जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के खुलेआम सबूत सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की सीख ना दे।
विज्ञापन



संसद में हंगामा

केजरीवाल के प्रधान सचिव के दफ्तर पर छापे का मामला आज संसद में भी गूंजा। इस मसले पर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में हंगामा किया और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सांसदों का आरोप था कि सीएम के दफ्तर पर छापा डालकर सरकार ने सीबीआई का दुरुपयोग किया है। इस मसले पर राज्यसभा में काफी -शराबा हुआ। विपक्षी सांसद लगातार मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे।

हालांकि राज्यसभा में सदन के नेता अरुण जेटली ने सरकार की तरफ से सदन में सफाई देते हुए कहा कि छापा सीएम के दफ्तर पर नहीं बल्कि प्रधान सचिव के दफ्तर पर छापा मारा गया है। उन्होंने कहा कि इस छापे का केजरीवाल से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र कुमार पर भ्रष्टाचार के पुराने आरोप हैं और सीबीआई ने इसी सिलसिले में छापे की कार्रवाई की गई है।

केजरीवाल ने कहा, झूठ बोल रहे हैं वित्त मंत्री

राज्यसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली की सफाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खारिज कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली झूठ बोलकर संसद को भी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई का छापा मेरे भी दफ्तर पर मारा गया है। आपको बता दें कि राज्यसभा में हंगामे के बाद अरुण जेटली ने कहा है कि इस छापे का अरविंद केजरीवाल से कोई लेना देना नहीं है। सीबीआई ने केवल प्रमुख सचिव के दफ्तर पर छापा मारा है।
FM lied in Parliament. My own office files are being looked into to get some evidence against me. Rajender is an excuse— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 15, 2015

If CBI had any evidence against Rajender, why didn't they share it wid me? I wud hv acted against him(2/2)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 15, 2015

संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने इस मसले पर संसद में हंगामे को निंदनीय कहा है। उन्होंने कहा कि हर मसले पर पीएम का नाम लेना आजकल फैशन हो गया है।

'ये अघोषित आपातकाल है'

अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर काफी आक्रामक रुख अख्तिायार किए हुए हैं। अरविद केजरीवाल ने ममता बनर्जी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कमेंट किया है ममता दी-ये अघोषित आपातकाल है। आपको बता दें केजरीवाल के दफ्तर पर सीबीआई छापे की ममता बनर्जी ने आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि किसी मुख्यमंत्री के दफ्तर को सील किया जाना अभूतपूर्व है और इससे मैं अचंभित हूं।
Mamata Di. This is undeclared emergency https://t.co/l1EQOTfrFy— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 15, 2015

Sealing of a Chief Minister's office is unprecedented. I am shocked @ArvindKejriwal— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 15, 2015

My question -had Rajender not been my secretary, then wud he have been raided? No. Then who is the target- Rajender or me ?— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 15, 2015


विज्ञापन

केजरीवाल माफी मांगें: रविशंकर प्रसाद

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के आरोपों के जवाब में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मोर्चा संभाला। उन्होंने केजरीवाल के दफ्तर में किसी तरह की छापेमारी से इनकार किया और कहा कि पुख्ता सबूतों के आधार पर ही सीबीआई ने राजेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल का ये बयान शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मसले पर केजरीवाल सरकार का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।

उन्होंने सवाल किया कि केजरीवाल एक भ्रष्ट अफसर को क्यों बचा रहे हैं। राजेंद्र कुमार के खिलाफ आरोप बेहद गंभीर हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसी को अपना सचिव बनाने से पहले केजरीवाल ने होमवर्क क्यों नहीं किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सीबीआई को बिना किसी दबाव के इस मसले पर काम करने दिया जाएगा। जो लोग संघीय ढांचे पर हमले का सवाल उठा रहे हैं वो बताएं कि संघीय ढांचे में भ्रष्टाचार कहां आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें