फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज दोबारा धरना स्थल पर पहुंचे

Mon, 20 Jan 2014 09:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती से हुई पुलिस की तकरार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठ गए हैं। पढ़िए, पल-पल का अपडेट।
विज्ञापन


7.15: आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि मंगलवार को भी रेल भवन के पास धरना जारी रहेगा। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि यदि कल भी धरना जारी रहा तो मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

6.30: दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री दोबारा धरना स्थल पर पहुंचे गए हैं। खबर है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। हालांकि पुलिस सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लेने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


6.00: दिल्ली पुलिस ने प्रदेश के परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। सौरभ भारद्वाज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ धरना दे रहे थे।

5.25: अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे कार्यकर्ताओं के साथ रात भर धरने पर बैठे रहेंगे।

4.52: किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। किरण बेदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने सुशासन के लिए आप को वोट दिए थे या आंदोलन करने के लिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सोचना होगा कि क्या उन्होंने अराजकता फैलाने के लिए आप को वोट दिए थे।

4.45: अरविंद केजरीवाल पानी के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए शाम 7:30 बजे हरियाणा भवन जाएंगे।

4.31: सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को आप के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। आप कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते तिवारी को घर से दफ्तर पैदल ही जाना पड़ा।

4.12: धरना स्थल पर कांग्रेस और आप के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है।

4.00: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वो ऐसा करके संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं।

3.15: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल से रेल भवन से हटकर जंतर-मंतर पर धरना देने को कहा।

2.45 योगेंद्र यादव ने कहा कि यह असाधारण घटना है कि एक सीएम को अपने ही राज्य में धरने पर बैठना पड़ रहा है। दिल्ली पुलिस भ्रष्ट हो चुकी है।

2.30: 'आप' के प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस जनता के लिए काम नहीं करती। दिल्ली पुलिस को जनता के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।

2.00: खबरें आ रही हैं कि अरविंद केजरीवाल को रेल भवन से हटना होगा। धरने के लिए केजरीवाल को दूसरी जगह जाना होगा। रेल भवन के पास धरने की इजाजत नहीं है। 10 दिन रेल भवन के पास धरना नहीं दे सकते।

1.29: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दस दिन तक धरने की तैयारी से आए हैं और धरना स्थल से ही उनकी सरकार चलेगी।

1.10: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

12.43: अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का महिला मोर्चा प्रदर्शन कर रहा है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ता कानून मंत्री सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

12.40: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा अरविंद केजरीवाल को न्यायिक जांच पर भरोसा रखना चाहिए।

12.36: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता हमसे जवाब मांगती है।

12.36: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि किसी संवैधानिक संकट के लिए केंद्र सरकार ही जिम्मेदार होगी।

12.26: केजरीवाल ने कहा दिल्ली की सारी जनता धरने के लिए उनके साथ आए।

12.25: केजरीवाल ने कहा कि अगर पुलिस जनता की नहीं सुनती को क्या करें। क्या मंत्री भी रजाई में दुबके रहें, सड़क पर नहीं निकलें।

12.24: केजरीवाल ने कहा युगांड हाईकमीशन की महिला सोमनाथ भारती से मिलने आई थी और उसने एक चिट्ठी देकर कहा कि आप लोगों ने बहुत अच्छा किया।

12.21: अरविंद केजरीवाल दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोई भी ड्रग्स और सेक्स रैकेट पुलिस की मिलीभगत के बिना नहीं चलता।

12.15: केजरीवाल ने कहा कि पुलिस की जवाबदेही तय होनी चाहिए। रेप होता है तो पुलिस कहती है जांच जारी है। पुलिस रेप रोकने में नाकाम साबित हुई है।

12.08: अरविंद केजरीवाल रेल भवन के पास ही पार्क में धरने पर बैठ गए हैं। उन्हें नॉर्थ ब्लॉक में धरने की इजाजत नहीं मिली है। पहले ऐसी खबरें आईं थी कि उन्हें इजाजत दी गई है।

12.07: बीजेपी नेता हर्षबर्धन ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को उनकी वजह से जनता को हुई परेशानी का जवाब देना चाहिए। सरकार चलाने और आंदोलन करने में फर्क होता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अब बचकानी हरकतों पर उतर आए हैं।

12.02: बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा केजरीवाल खुद कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गए हैं।

12.01: केजरीवाल 12 बजे के बाद नॉर्थ ब्लॉक के बाहर धरना दे सकेंगे।

12.00: अरविंद केजरीवाल को नॉर्थ ब्लॉक के बाहर धरने की इजाजत मिली।

11.45: खबरें मिल रही है कि अरविंद केजरीवाल समेत सात लोगों को नॉर्थ ब्लॉक पर धरने की इजाजत मिल सकती है।



















11.41: रेल भवन के पास आप के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। साथ ही हिंदू रक्षक दल के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।

11.40: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो 12 बजे तक इंतजार करेंगे। 12 बजे तक पुलिस की परेड खत्म होने के आसार हैं।

11.30: केजरीवाल की गाड़ी को दिल्ली पुलिस ने घेर रखा है लेकिन अरविंद केजरीवाल धरने के लिए अब भी अड़े हुए हैं।

11.20: धरना देने जा रहे अरविंद केजरीवाल को रेल भवन के पास रोका गया।

11.03: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने फिर कहा है कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

11.02: केजरीवाल की कार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती भी है।

10.59: अरविंद केजरीवाल धरने के लिए रवाना हुए।

10.53: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लिया जा सकता है।

10.52: कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने केजरीवाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को लोगों ने सत्ता सौंपी है, उन्हें धरना देना शोभा नहीं देता। केजरीवाल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

10.50: आप नेता टीना शर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा। महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर केजरीवाल सरकार को घेरा। केजरीवाल के खिलाफ धरना देंगी आप नेता टीना शर्मा।

10:40: दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार को रोकने की बनाई रणनीति। केजरीवाल और उनके मंत्रियों को गृह मंत्रालय तक नहीं पहुंचने के लिए रास्ते बंद किए।

10:30: धरने की रणनीति पर विचार कर रहे केजरीवाल। दिल्ली सचिवालय में हो रही है कैबिनेट की बैठक।

10:20: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।

10:15: सीएम केजरीवाल को धरने की इजाजत नहीं।

10:10: गृह मंत्रालय के बाहर मीडिया कवरेज पर लगी रोक।

10:00: सुबह नौ बजे से एक बजे तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, रेस कोर्स और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद।

क्यों आई धरने की नौबत?
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती से हुई पुलिस की तकरार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोपी पुलिसवालों के निलंबन की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने इसके लिए गृह मंत्रालय को सोमवार सुबह 10 बजे तक का वक्त दिया था।
विज्ञापन


वह अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ गृह मंत्रालय के सामने धरना देने पहुंचेंगे।

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय के सामने धरना रोकने के लिए नई दिल्ली जिले में धारा 144 लगाकर दी है। पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर पाबंदी है।

खिड़की एक्सटेंशन में एक मकान में रह रहे कुछ विदेशियों के यहां बुधवार रात छापा मारने पहुंचे सोमनाथ भारती के साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की तू-तू, मैं-मैं हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें