बेमौसम बरसात की मार झेल रहे किसानों को मुआवजा मिलने में हो रही देरी पर केंद्र ने राज्यों पर दबाव बढ़ा दिया है।
कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने प्रभावित राज्यों को धन की कमी न होने का आश्वासन देते हुए उन्हें मुआवजा बंटवारे और नुकसान के आकलन में तेजी लाने को कहा है।
राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर मंत्री ने विशेष आग्रह किया है कि वे प्रभावित किसानों को राहत राशि देने में देरी न करें। पत्र में सिंह ने कहा है कि राज्य अपने पास पडे़ आपदा कोष से किसानों को राहत पहुंचाएं। धन की कमी होने पर केंद्र को अवगत कराएं।