फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज ने पठानकोट हमले पर की पीएम से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में आतंकी हमले के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। जिसमें मोदी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif calls up Prime Minister Narendra Modi in the aftermath of Pathankot attack.— Press Trust of India (@PTI_News) January 5, 2016


नवाज शरीफ ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। जिसमें पीएम मोदी ने नवाज शरीफ से कहा कि इस मामले को लेकर भारत के लोगों में कितना गुस्सा है।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने नवाज शरीफ के सामने नाराजगी भी जताई। दूसरी ओर नवाज शरीफ ने पूरे मामले में हरसंभव सहयोग की बात प्रधानमंत्री मोदी से की है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


Sharif assures Modi his government would take prompt and decisive action against the terrorists.— Press Trust of India (@PTI_News) January 5, 2016

पठानकोट हमले में 6 आतंकी मारे गए: पर्रिकर

पठानकोट में आतंकी हमले के बीच देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पूरे ऑपरेशन की जानकारी सामने रखी।  उन्होंने बताया कि एयरबेस में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। ये ऑपरेशन एक तलाशी अभियान है। जो सुरक्षा के मद्देनजर किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने साफ किया कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन असल में 36 से 38 घंटे के बीच ही चला है। उसके बाद से कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहा है।

रक्षामंत्री ने बताया कि इस कार्रवाई में 6 आतंकी मारे गए हैं। दो आतंकियों के शव बेहद जले हुए थे। ऐसे में इनकी पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए होगी। एनआईए इनके शवों को डीएनए टेस्ट करेगी।
विज्ञापन

'आतंकियों के पाक कनेक्शन के मिले सबूत'

आतंकियों के पाकिस्तानी होने के सबूत पर रक्षा मंत्री पर्रिकर ने कहा कि आतंकियों के पास से मिले सामानों से उनके पाकिस्तानी होने का सबूत मिला है। कई सामानों से इस बात की तस्दीक हो रही है।

हालांकि रक्षामंत्री पर्रिकर ने आगे कहा कि कई बातें जांच का विषय हैं। जांच के बाद ही सारी बातें साफ तौर से कही जा सकती हैं।

आतंकियों के पास से एके-47, मोर्टार और 40-50 किलो गोलियां भी बरामद हुई हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच एनआईए के जरिए किया जाएगा। एनआईए ने जांच अभियान में जुट गई है।

रक्षामंत्री ने पठानकोट ऑपरेशन के लिए भारतीय सुरक्षा बलों को बधाई दी है। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन के लिए बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें