देशभर में हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर जगह-जगह से प्रदर्शन और लोगों के गुस्से की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। लेकिन मुंबई की दो लड़कियों ने रेप के खिलाफ नाराजगी जताने का खास तरीका अपनाया। उन्होंने एक ऐसा रैप सोशल साइट पर डाला जिसने सोशल मीडिया में एक नई बहस छेड़ दी है।
मुंबई की दो लड़कियों उपेखा जैन और पंखुड़ी अवस्थी का बनाया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। सोमवार को ही ये वीडियो यू-ट्यूब पर डाला गया। महज दो दिनों में ही ये वीडियो 1 लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया। वहीं ये वीडियो लगातार शेयर भी किया जा रहा है।
इन लड़कियों ने ये रैप 'Bombbaebs' #Rap Against Rape' शीर्षक से वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया है।