फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई ने उठाया ये कदम तो जब्त हो सकती दाऊद की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के खिलाफ नकेल कसने की दिशा में भारत ने एक अहम कदम बढ़ाया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारत ने डॉन के बारे में यूएई को डोजियर सौंपा है।
विज्ञापन


हालांकि विदेश सचिव एस जयशंकर ने इस प्रकार की खबरों से इनकार किया, लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक यूएई नेतृत्व के साथ मुलाकात के दौरान भारत ने यह डोजियर सौंपा।

यूएई ने भी इस पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। अगर यूएई ने कदम उठाया तो दुबई में दाऊद की सारी संपत्ति जब्त हो सकती है।
विज्ञापन

दाऊद पर शिकंजा कसने की तैयारी

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे का एक अहम मकसद दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसना भी था। पीएम के साथ यूएई के दौरे पर गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल दुबई में भारत के मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम की संभावित संपत्तियों की एक सूची भी ले गए थे।

हालांकि विदेश सचिव जयशंकर से पूछा गया कि मोदी के साथ मुलाकात के दौरान दाऊद पर शिकंजा कसने को लेकर कोई बातचीत हुई जो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान काफी व्यापक चर्चा हुई और क्षेत्र तथा देश की स्थिरता के लिए जो चीजें खतरा हैं उनपर भी बातचीत हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें