पाकिस्तान में रह रहा है और कई अनुरोधों के बावजूद पड़ोसी मुल्क उसे भारत के हवाले नहीं कर रहा है और इस समय वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर छिपा हुआ है। दाऊद को पकड़ने के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि हमें वक्त दीजिए। रणनीति का अभी खुलासा नहीं किया जा सकता। साथ ही कोई समय सीमा भी तय नहीं की जा सकती लेकिन हम प्रयास कर रहे हैं कि जितनी जल्दी हो सके पाकिस्तान उसे हमारे हवाले कर दे।
अनुच्छेद 370 पर गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा जम्मू और कश्मीर चुनाव में इसे मुद्दा नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां जरूर लोगों में भय उत्पन्न करने के लिए इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हैं। चुनाव के दौरान सुशासन, विकास मुद्दे बनाए जाने चाहिए।
पीओके में गतिविधियों पर रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाए सरकार : डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओेके) में चीन और पाकिस्तान द्वारा संचालित गतिविधियों में हस्तक्षेप और रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने की सरकार को जरूरत है। साथ ही सरकार को संभावित नतीजों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उनके मुताबिक, ऐसी खबरें हैं कि पीओके में सड़क समेत कुछ निर्माण कार्य किए गए हैं।