फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग में 238 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया ने उत्तरी एवं दक्षिणी क्षेत्र में प्रशिक्षु केबिन क्रियू के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 238 रिक्तियों में उत्तरी क्षेत्र के लिए 198 रिक्तियां हैं जिनमें पुरुष के लिए 40 पद और महिलाओं के लिए 158 पद हैं वहीं दक्षिणी क्षेत्र के लिए 40 रिक्तियां हैं जिनमें 10 पदों पर पुरुष उम्मीदवारों और 30 पदों पर महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


नियुक्ति में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग से प्रावधान है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।

आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए जीडी, व्यक्तिगत मूल्यांकन परीक्षा और लिखित परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

शैक्षिक योग्यता के तहत इस पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो अथवा बाहरवीं कक्षा पास करने के बाद होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग में तीन वर्ष की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो अथवा बारहवीं कक्षा पास करने के बाद 1 वर्ष का एयरलाइन हॉस्पिटलिटी में अनुभव प्राप्त किया हो।

परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। इस पद के लिए आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीके से स्वीकार किए जाएंगे।

ऑफलाइन ओवदन करने के लिए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर दिए गए पते पर भेजें। लिफाफ पर आवेदित पद का नाम अवश्य लिखें। दोनों ही प्रकार से आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एयर इंडिया की वेबसाइट http://www.airindia.in/careers.htm पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें