इस महीने की शुरुआत में नीलामी के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कार खरीदने वाले दक्षिणपंथी हिंदू नेता स्वामी चक्रपाणि का कहना है कि वह बुधवार को दिल्ली के समीप गाजियाबाद में इस कार को सार्वजनिक रूप से आग लगा देंगे।
राम जन्मभूमि केस के याचिकाकर्ताओं में से एक और खुद को ऑल इंडिया हिंदू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले चक्रपाणि ने कहा, ‘हमारे संगठन ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सार्वजनिक रूप से कार को आग लगाने का निर्णय लिया है।’
उन्होंने कहा कि कार को आग लगाना सांकेतिक रूप से आतंकवाद का अंतिम संस्कार होगा। मुंबई में 9 दिसंबर को आयोजित नीलामी हरे रंग की कार को महज 32 हजार रुपये में खरीदा गया था।