फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज होटल की रेकी में हेडली ने पत्नी का किया था इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लश्कर आतंकी डेविड हेडली की तलाकशुदा पत्नी फैजा ओतल्हा ने 26/11 के मुंबई हमले के षड्यंत्र के बारे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सभी सवालों का जवाब दे दिया है।
विज्ञापन


ओतल्हा के अलावा जांच एजेंसी ने न्यूयॉर्क में रहने वाले हेडली के चचेरे भाई का भी बयान रिकार्ड किया है। उसके पास अमेरिकी न्याय विभाग के जरिए सवाल भेजे गए थे। हालांकि एनआईए ने ओतल्हा से मिली सूचनाओं को साझा करने से इनकार कर दिया है।

एनआईए ने मोरक्को की सरकार को फ्रेंच में अनुरोध पत्र भेजा था, जिसके बाद ओतल्हा से पूछताछ पूरी की जा सकी। मोरक्को की सरकार अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में फ्रेंच भाषा का ही इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो बार किया था भारत का दौरा

इससे पहले मोरक्को की सरकार ने 2012 में एनआईए की ओर से भेजे गए लेटर्स रेग्युलेट्री में ओतल्हा के जवाब भेजे थे लेकिन उसमें कई सवालों को शामिल नहीं किया गया था। एनआईए ने 2009 में भारत में हेडली की गतिविधियों की जांच के लिए मुकदमा दर्ज किया था।

ओतल्हा ने दो बार भारत का दौरा किया था और हेडली ने मुंबई के ताजमहल होटल की रेकी में उसका इस्तेमाल किया था।

इससे पहले हेडली की दूसरी पत्नी शाजिया और उसके कारोबारी साझेदार रेमंड सैंडर्स ने एनआईए के ऐसे ही अनुरोध को खारिज कर दिया था। उन दोनों ने अमेरिकी गोपनीयता कानून का हवाला देते हुए एनआईए के सवालों का जवाब देने से इनकार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें