फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के ससुराल न आने पर जला दिया पूरा परिवार

Fri, 17 Apr 2015 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिवपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू द्वारा जेठ के साथ ससुराल जाने से मना करने पर जेठ ने अपने बहनोई के साथ मिल कर बहू व उसके परिजनों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस आगजनी में पांच लोग झुलस गए, इनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी जेठ और उसके बहनोई के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिवपुरी (मध्यप्रदेश) के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर गांव में रहने वाली लक्ष्मी राठौर (25 वर्ष) का विवाह रामलखन राठौर निवासी टेंटरा थाना विजयपुर श्योपुर के साथ हुआ था। विवाह के बाद लक्ष्मी अपने मायके में आकर रहने लगी थी।

इसके बाद से उसका जेठ बलवीर उसे लेने कई बार आया, लेकिन लक्ष्मी ने हर बार वहां जाने से मना कर दिया। बुधवार को जेठ एक बार फिर उसे लेने आया। इस बार भी लक्ष्मी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसी के चलते जेठ बलवीर राठौर नाराज हो गया और तड़के लगभग तीन बजे बलवीर ने अपने बहनोई पप्पू के साथ मिल कर कमरे के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से घर में सो रही लक्ष्मी, उसके पिता जगदीश राठौर (55 वर्ष), मां गीता (50 वर्ष) छोटी बहन सरस्वती (19 वर्ष) व भाई महेश (15 वर्ष) झुलस गए। आग से झुलसी लक्ष्मी, सरस्वती और महेश को गंभीर रूप से झुलसने के कारण उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें