फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा के बाद उनकी बेटी का विवादित बयान

Wed, 18 Sep 2013 03:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री ईशा देओल का मानना है कि देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए भारत में भी बैंकॉक की तर्ज पर डांस बार खोले जाने चाहिए।
विज्ञापन


उनका कहना हे कि इससे महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोक लग सकेगी। इससे न सिर्फ पुरुषों को संतुष्टि मिलेगी बल्कि महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

रायगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को यौन प्रताड़ना से बचाना है तो यहां भी थाईलैंड की तर्ज जगह-जगह डांस बार खोले जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म धूम से चर्चा में आईं ईशा देओल प्रशिक्षित ओडिसी डांसर हैं और यहां वह चक्रधर सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सा लेने आई थीं।

दिल्ली गैंगरेप के चार अभियुक्तों को फांसी की सजा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में बच गए नाबालिग अभियुक्त को भी मौत की सजा मिलनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं छेड़खानी का पूरी ताकत से विरोध करें।

ईशा ने फिल्मों से रिटायरमेंट से इनकार किया है। पिछले साल उनकी एक बिजनेस मैन से शादी हो चुकी है लेकिन वह बॉलिवुड में अपना करियर जारी रखेंगी।

ईशा ने यह भी कहा कि वह अपने मां और पिता की तरह राजनीति में नहीं आएंगी। न ही आने वाले चुनावों में किसी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

इससे पहले अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लड़कियों अपनी सुरक्षा के लिए घर से अकेले नहीं निकलना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें