फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट लुटाकर नेताजी ने करवाया अश्लील डांस

Mon, 02 Sep 2013 09:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मान-मर्यादा का ख्याल रखे बिना कांग्रेसी नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अश्लील डांस का आयोजन किया।
विज्ञापन


दिल्ली के किराड़ी में मतदाताओं को लुभाने के लिए स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नेताओं ने डांसरों को भी बुलाया था।

डांसरों ने मतदाताओं को लुभाने के नाम पर कार्यक्रम में जमकर अश्लील डांस किया। हद तो तब हो गई जब डांसरों के ऊपर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर नोट भी लुटाए।

ये पूरा कार्यक्रम पूर्वांचल के मतदाताओं को लुभाने के लिए आयोजित किया गया और इसको स्थानीय कांग्रेसी नेता नीरज झा ने करवाया था।

दरअसल विधानसभा चुनावों में टिकट लेने की चाह में स्थानीय नेता आए दिन कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं। इसी के मद्देनजर ये कार्यक्रम करवाया गया।

जनता भी महंगाई और विकास के मुद्दे को भूलकर डांसरों के डांस में उलझी रही। इन कार्यक्रमों के जरिए ये स्थानीय भीड़ जुटाकर अपनी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें