फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विवाद में भिड़े दलित व मुस्लिम

Sun, 09 Nov 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर शहर से सटे वहलना गांव में रविवार की सुबह एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर विवाद के बाद दलित और मुस्लिम समाज के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों से दो युवतियों समेत कई लोग घायल हो गए। शहर कोतवाली में भी पहुंचे दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई, जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के जहांगीर पट्टी निवासी जुल्फिकार ने वहलना में कोल्हू लगा रखा है। शनिवार की रात वहलना निवासी दलित किशोरी जंगल में गई थी। आरोप है कि कोल्हू पर काम करने वाले दो युवकों ने तमंचे से आतंकित कर उसे खेतों में जबरन खींचने की कोशिश की।

विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट करने के साथ ही उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। युवती के दाएं हाथ में चोट आई है। किसी तरह चंगुल से भागी युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। दलित पक्ष कोल्हू पर शिकायत लेकर पहुंचा, जहां कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बात बढ़ गई और आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ही धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। पथराव से अफरातफरी मच गई।

संघर्ष में एक पक्ष से कोमल व उसकी बहन और दूसरे पक्ष से जुल्फिकार, इस्लाम, सलीम व हसीब घायल हो गए। दोनों ही पक्षों की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहलना में संघर्ष के बाद दोनों पक्ष शहर कोतवाली में भिड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें