फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी खेत में गई तो दलित को जिंदा जलाया

Fri, 17 Oct 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना/सासाराम।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतास जिले के काराकाट थाना के मोहनपुर गांव में बुधवार को बकरी खेत में घुसने पर दबंगों ने साई राम नामक एक दलित की पहले पिटाई की और फिर तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस बात की भी चर्चा है कि खेत में ही दबंगों ने साई राम (15) की पिटाई की थी और इससे आहत होकर उसने आग लगा ली। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आरोपी कुनकुन सिंह उर्फ संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद रोहतास के डीएम और एसपी ने काराकाट के मोहनपुर गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन


सरकार की ओर से समुचित मुआवजा, इंदिरा आवास और मृतक के पिता को नौकरी के आश्वासन के बाद जाम लगा रहे लोग शांत हुए। लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि रोहतास जिले में दलित को जिंदा जलाये जाने की घटना की जांच के लिए पार्टी का एक जांच दल बनाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें