फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन के कर्फ्यू में ढील, बनिहाल में प्रदर्शन

Sat, 20 Jul 2013 04:56 PM IST
जम्मू/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ फायरिंग को लेकर बिगड़े हालात के बाद जम्मू कश्मीर के बनिहाल में लगा कर्फ्यू शनिवार को हटा लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, बनिहाल में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू हो गए और प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-श्रीनगर नेश्ानल हाइवे जाम किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, 'हालात काबू में हैं और सामान्य हैं। आज कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।'

प्रशासन हालात पर चौबीसों घंटे निगाह रखे हुए है और जम्मू के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं।

पिछली दो रात से लगे कर्फ्यू की अवधि बीती रात खत्म हो गई। और आगे ऐसे कोई आदेश अभी नहीं दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनों का केंद्र बने गूल, धरम और संगलंदन में हालात सामान्य हो रहे हैं और अब कोई तनाव नहीं है।

हालांकि, रामबन जिले की बनिहाल बेल्ट में हालात कुछ खराब हैं, जहां लोग हाइवे पर धरना देकर गुरुवार को गूल में हुई गोलीबारी की घटना का विरोध कर रहे थे।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं, ताकि कोई हिंसक प्रदर्शन न हो।

18 जुलाई को रामबन जिले के धरम इलाके में बीएसएफ कैंप पर भीड़ ने हमला बोल दिया था। फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 जख्मी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें