फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में आज से नहीं रहेगा कर्फ्यू

Tue, 06 Nov 2012 09:38 AM IST
फैजाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद कर्फ्यू का दंश झेल रहे फैजाबाद के लोगों को अब इससे निजात मिलने की घड़ी आ गई है। मंगलवार से शहरवासियों को कर्फ्यू में पूरी तरह से छूट मिल जाएगी। प्रशासन ने हालात की समीक्षा के बाद मंगलवार से कर्फ्यू पूरी तरह वापस लेने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


दिनों-दिन सुधर रहे हालात के मद्देनजर विशेष ड्यूटी में भेजे गये अधिकारियों ने जिला छोड़ दिया है। कुछ बचे हैं उनकी वापसी की तैयारी शुरू हो गयी है। बवाल के बाद मंगाई गई अतिरिक्त फोर्स की वापसी भी शुरू हो गयी है। हालांकि भदरसा में हालात अभी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटे है। शांति के बावजूद अभी दुकानें पूरी तरह नहीं खुल पाई हैं। पुलिसिया कार्रवाई को लेकर भी कई इलाकों में भय का माहौल है।

24 अक्टूबर की शाम चौक घंटाघर के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल, आगजनी, तोड़फोड़ आदि के बाद 25 तारीख की सुबह जिला मजिस्ट्रेट ने शहर क्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा कर दी थी। 29 तारीख से हालात की समीक्षा कर कर्फ्यू में ढील दिए जाने की शुरुआत हुई थी, अंतत: मंगलवार की सुबह छह बजे के बाद से कर्फ्यू पूरी तरह हटा लेने की घोषणा की गयी है।
विज्ञापन


कर्फ्यू में ढील दिये जाने के बाद से ही शहरवासियों की दिनचर्या के पटरी पर लौटने का जो क्रम शुरू हुआ था, वह पूरी तरह परवान चढ़ गया है। कार्यालय, स्कूल-कॉलेजों समेत बाजारों में रौनक लौट आई है, लोगबाग पुराने जख्मों को भूल अपनी दिनचर्या में जुट गये हैं। चौक-चौराहे लोगों से आबाद हैं और घटना के कारणों से लेकर विभिन्न पहलुओं की अपने-अपने तरह से समीक्षा का दौर जारी है।

सोमवार को जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल के हवाले से उपनिदेशक सूचना चंदनलाल चौधरी ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि से मंगलवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। मंगलवार को सुबह छह बजे के बाद से कर्फ्यू पूरी तरह उठा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें