फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी को वीआईपी सुरक्षा पर सीआरपीएफ ने उठाए सवाल

Sun, 19 May 2013 09:09 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने बिना स्थानीय तार्किक सहयोग के अपनी सैन्य टुकड़ी के उद्योगपति मुकेश अंबानी को फुलप्रूफ जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


सीआरपीएफ ने हाल ही में आरआईएल चेयरमैन की सुरक्षा का जिम्मा संभाला है।

अर्धसैनिक बल ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर अंबानी पर हमला होने की स्थिति में उन सीमाओं का जिक्र किया है, जिसका उसके जवानों को सामना करना पड़ सकता है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ चाहती है कि गृहमंत्रालय तत्काल कदम उठाए और देश के सभी राज्यों को सूचना जारी करे कि जब जेड श्रेणी की सुरक्षा हासिल हस्तियां उनके अधिकार क्षेत्र में पहुंचें तो स्थानीय पुलिस की सुरक्षा उन्हें उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


साथ ही स्थानीय खुफिया और टोपोग्राफी पर डाटा वीआईपी सुरक्षा हासिल व्यक्ति के साथ चलने वाले उसके 28 सदस्यीय दस्ते के कमांडर को उपलब्ध कराए जाएं।

सीआरपीएफ ने हाल ही में अपने कमांडो का एक दस्ता अंबानी की सुरक्षा में तैनात किया है। आरआईएल चेयरमैन को खतरे का आकलन करने के बाद गृहमंत्रालय ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

सुरक्षा बल का कहना है कि अंबानी की सुरक्षा में तैनात उसके दस्ते में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कमांडो शामिल हैं और हर बार उन्हें बचाव के रास्तों की तथा मुंबई या कोलकाता जैसे जगहों जहां वीआईपी जा रहा होता है, पर खतरे की आशंका की जानकारी नहीं होती है।

सीआरपीएफ ने हाल ही में जेड श्रेणी के तहत मीडिया हस्ती और पूर्व संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मतंग सिंह की भी सुरक्षा का जिम्मा संभाला है।

हालांकि यह पहली बार है जब सीआरपीएफ एक निजी व्यक्ति की जेड श्रेणी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है। इस सुरक्षा पर हर माह होने वाले 15-16 लाख रुपये का खर्च खुद अंबानी उठाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें