फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर आर्किटेक्ट चार्ल्स कोरिया नहीं रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और विदेश में मशहूर इमारतों का डिज़ाइन तैयार करने वाले 84 साल के जाने-माने आर्किटेक्ट चार्ल्स कोरिया का निधन मुंबई में मंगलवार देर रात हो गया।कोरिया ने भारत में कई महत्वपूर्ण इमारतों को डिजाइन किया है जो आजादी के बाद की वास्तुकला को परिभाषित करती हुई नजर आती हैं।ऐसी इमारतों में अहमदाबाद में साबरमती का गांधी मेमोरियल, भोपाल का भारत भवन और विधान सभा भवन, गोवा में कला अकादमी और जयपुर का जवाहर कला केंद्र, दिल्ली का ब्रिटिश काउंसिल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के बड़े शहरों के वास्तुकार

उन्होंने दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बैंगलूरु की टाउनशिप का डिजाइन भी किया। इसके अलावा उन्होंने हाल तक विदेश में भी महत्वपूर्ण इमारतों की डिज़ाइन तैयार की जिनमें टोरंटो में इस्माइली सेंटर और बोस्टन के एमआईटी में ब्रेन साइंस सेंटर भी शामिल है।

उन्हें नवी मुंबई का मुख्य आर्किटेक्ट भी कहा जाता है। उन्होंने अपनी डिज़ाइन में 'ओपन टू स्काई' पैटर्न को तरजीह दी और उन्हें अपनी इमारतों में स्थानीय तकनीक का इस्तेमाल करना पसंद था।

जिस तरीके से शहरों की योजनाएं बन रही हैं उसकी आलोचना कोरिया अक्सर करते थे। उन्होंने एक पुरस्कार समारोह में कहा था, "बाज़ार की शक्तियां शहर नहीं बनाती बल्कि उन्हें बर्बाद करती हैं।"उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। (फोटो में उनके द्वारा डिजाइन की गई ईमारत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें