फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन में खटास?

Sun, 11 May 2014 09:09 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन में खटास के संकेत हैं। दोनों पार्टियों के नेता हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने में काम नहीं करने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मतभेद के संकेत तब उभरे जब वरिष्ठ कांग्रेेस नेता और चिकित्सा शिक्षा मंत्री ताज मोइनुद्दीन ने दावा किया कि नेशनल कांफ्रेंस के कुछ कार्यकर्ताओं ने ऊड़ी में पार्टी के प्रत्याशी शरीफ-उद-द्दीन शरीक को वोट नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि ऊड़ी में नेशनल कांफ्रेंस का वोट बंट गया है। नेशनल कांफ्रेंस के 50 फीसदी कार्यकर्ताओं ने पीडीपी प्रत्याशी मुजफ्फर हुसैन बेग के समर्थन में वोट किया है। उल्लेखनीय है कि मोइनुद्दीन ऊड़ी से विधायक हैं।
विज्ञापन


मंत्री के इस दावे के बाद ऊड़ी से नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य मोहम्मद शफी ने आरोप लगाया है कि मोइनुद्दीन इस तरह की बात कहकर अपनी असफलता को ढंकने की कोशिश कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को दोष देने से पहले उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि कैसे कांग्रेस से संबंधित 12 पंचायत प्रतिनिधियों ने बेग को समर्थन देने की बात कही। इधर कांग्रेस के 20 सरपंचों ने मुद्दे में शामिल होते हुए शफी पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ ही कार्य करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें