फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा को देश से उखाड़ फेंकना चाहते हैं राहुल

Tue, 12 Feb 2013 07:51 PM IST
अगरतला/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी माकपा को देश से उखाड़ फेंकना चाहते हैं। त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से लेफ्ट पार्टी को केरल और पश्चिम बंगाल से बाहर कर दिया गया है, उसी तरह इसे हिंदुस्तान से बाहर करने का समय आ गया है। उन्होंने त्रिपुरा में ‘आम आदमी’ की सरकार बनाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आरोप लगाए थे थी कि संसद में कांग्रेस और माकपा एक-दूसरे से मिले हुए हैं। इस पर टिप्पणी करते हुए राहुल ने कहा कि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस और माकपा की मिलीभगत है। मगर मैं यहां साफ करना चाहूंगा कि हमारी सोच न सिर्फ माकपा को सत्ता से हटाने की बल्कि उसे हिंदुस्तान से उखाड़ फेंकने की है।

राहुल ने कहा, ‘हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो लोगों के करीब हो और जो राज्य में समृद्धि ला सके। जो आदिवासियों और गैर आदिवासियों की समस्याओं के प्रति जवाबदेह हो।’ राहुल ने वादा किया कि यदि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। सत्तारूढ़ माकपा द्वारा कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र को ‘धोखे का दस्तावेज’ करार दिए जाने पर राहुल ने कहा कि यह भविष्य और समृद्धि के लिए है।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘यदि सत्तारूढ़ माकपा गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं के प्रति इतनी ही गंभीर है तो फिर इतनी बेरोजगारी क्यों है? भारत प्रगति और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है और त्रिपुरा पीछे  की ओर जा रहा है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार त्रिपुरा के विकास के लिए धन भेज रही थी, जिसे माकपा के पार्टी फंड की ओर मोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें