फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम केस : गवाहों पर हमला करने वाला दंपति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आसाराम के पूर्व सहयोगियों और रेप मामले में कई गवाहों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इस जोड़े की पहचान कर्नाटक के बीजापुर निवासी बासवाराज अवन्ना तिलोई और उसकी पत्नी सेजल प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों को रविवार को बंगलूरू से गिरफ्तार कर सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच ऑफिस लेकर पहुंची।

पुलिस के अनुसार दोनों आसाराम के कट्टर साधक हैं और पिछले दो सालों में गुजरात में कम से कम छह लोगों पर संगठित रूप से हमला किया है।
विज्ञापन

लोगों को मारने के लिए बनाई थी ‘हिट लिस्ट’

सिटी पुलिस कमिश्नर शिवानंद झा ने कहा कि हमने दो प्रमुख साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। झा ने कहा कि इनके साथ 15 अन्य आसाराम के कट्टर साधक हैं जो योजना बनाकर पिछले कुछ समय से कई गवाहों पर हमला किया है।

पुलिस का कहना है कि इन जोड़े ने एक ‘हिट लिस्ट’ बना रखी है जिसे ये लोग मारना चाहते हैं क्योंकि वे लोग आसाराम के खिलाफ हैं।

इससे पहले सिटी क्राइम ब्रांच ने आसाराम के पूर्व सहयोगी और अनुयायी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

सिटी क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि हमने बासव राज और शीतल प्रजापति को आसाराम के पूर्व अनुयायी राजू चांडक  पर 2009 में शहर के चांदखेड़ा क्षेत्र में गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें