फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की एकमात्र उम्मीद मिजोरम पर

Mon, 09 Dec 2013 03:31 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में राजनीतिक शिकस्त खाने के बाद अब कांग्रेस की नजर मिजोरम पर लगी है। ऐसे में यही सवाल उठता है कि क्या मिजोरम में चुनाव जीतकर कांग्रेस अपनी लाज बचा पाएगी?
विज्ञापन


सोमवार को 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। आज ही 142 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

मुख्य मुकाबला कांग्रेस और मिजो डेमोक्रेटिक एलायंस के बीच है। मिजो नेशनल फ्रंट, मिजो पीपुल्स कांफ्रेंस और मिजो डेमोक्रेटिक फ्रंट एक साथ मिजो डेमोक्रेटिक एलायंस के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबकी नजरें कांग्रेसी मुख्यमंत्री लालथनहावला और मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष और पूर्व सीएम पी जोरमथांगा की सीटों पर टिकी है।

मिजोरम के 25 नवंबर को वोट डाले गए थे और यहां 81 फीसदी मतदान हुआ था।

मिजोरम में कांग्रेस को अपनी सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद है। भाजपा को उम्मीद है कि पार्टी को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें