गोमांस का बवाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पैर पसार सकता है। खुफिया एजेंसियों को इस बात के संकेत मिले हैं कि गोमांस का अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का सूबे में जारी खेल अब पूर्वी उत्तरप्रदेश को प्रभावित कर सकता है। केंद्र सरकार के खुफिया विभाग ने राज्य सरकार को इस मामले में अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है।
इस बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दादरी की घटना को मानव अधिकार का हनन करार दिया है। आयोग के इस कदम के बाद के बाद राज्य सरकार पर दबाव बढ़ गया है।
वहीं कानून व्यवस्था राज्य के जिम्मे होने की बात कर केंद्र सरकार बेशक मामले से पल्ला झाड़ रही है। लेकिन देश में सांप्रदायिक हिंसा की बढ़ रही चिंताओं से केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी परेशान हैं।
इसलिय गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसियों को राज्य प्रशासन के साथ समन्वय बैठाकर सांप्रदायिक हालातों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।