फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी नहीं, इस थाने में पुलिसकर्मी पकड़ते हैं सांप और बिच्छू

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आगरा में एक पुलिस थाना ऐसा है जहां पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग होने पर इसे 'सजा के तौर' पर देखा जाता है। इसके पीछे वजह  है कि यहां पुलिसकर्मी डकैत या अपराधियों को नहीं पकड़ते हैं बल्कि इनकी ड्यूटी सांप-बिच्छू पकड़ने के लिए लगती है।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं मंसुखपुरा थाने की जहां पुलिसवालों की जिम्मेदारी अपराधियों की जगह सांप-बिच्छू पकड़ने की होती है। लेकिन ये पुलिसकर्मी इसकदर परेशान रहते हैं कि शाम होते ही ये सभी अपनी कुर्सियों पर चिपक जाते हैं। जमीन पर पैर रखने से भी डरते हैं।

मंसुखपुरा थाने का ये हाल इसलिए है क्योंकि ये थाना चंबल नदी के करीब है। यहां पोस्टिंग पाने वाले पुलिसकर्मियों के मुताबिक वह बड़ी मेहनत से सांप-बिच्छुओं को पकड़ पाते हैं। उनका रोज गतिविधि बहुत परेशानी भरती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से 70 किमी दूर है थाना

मंसुखपुरा थाना बेहद घने जंगली इलाके में मौजूद है। पुलिसकर्मियों ने इस थाने में एक मिट्टी का घड़ा रखा है जिसमें पकड़े गए सांप और बिच्छुओं को रखा जाता है। आम दिनों से ज्यादा समस्या मॉनसून के दौरान होती है। जब सांप और बिच्छुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।

मंसुखपुरा थाने में कार्यरत क्लर्क ने बताया कि इस थाने तक पहुंचना बहुत समस्या भरा होता है। ये थाना मुख्य ब्लॉक पिनहट से 16 किमी. दूर है। जिसके चलते लोग यहां नहीं आना चाहते हैं। ये थाना मुख्य आगरा शहर से करीब 70 किमी. दूर है।

उन्होंने बताया कि इस थाने में बेहद खतरनाक पीले वाले बिच्छू मिलते हैं। हम रोजाना करीब 20 बिच्छू पकड़ते हैं। रोजाना यहां 25 से 30 बिच्छू आते हैं। मॉनसून के दौरान ये संख्या दोगुनी होती जाती है। यहां के लॉक-अप में कोई भी कैदी नहीं होता है। या फिर कभी-कभार कोई एक पकड़ा जाता है।

मंसुखपुरा थाने के क्लर्क ने आगे बताया कि इस थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार को पिछले हफ्ते ही एक बिच्छू ने अपना शिकार बनाया। हालत बिगड़ने पर उन्हें यहां के एक स्थानीय 'बाबा'  के पास ले जाया गया। काफी मसक्कत के बाद वह सामान्य हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें