फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शीला सरकार को दिया वोट तो होगा रेप'

Thu, 27 Jun 2013 01:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में इस साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी आक्रामक पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर हमले कर रही है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल को ईमानदार और शीला दीक्षित को बेईमान बताने वाले इन पोस्टर पर आम आदमी पार्टी (आप) तरह-तरह के नारों से प्रचार कर रही है। कांग्रेस ने इन पोस्टर पर सख्त एतराज जताया है।

'आप' के जिस पोस्टर पर विवाद हुआ, उसमें लिखा है, 'इस बार भी दिया बेईमानों को वोट, तो महिलाओं का होता रहेगा बलात्कार'। पोस्टर पर केजरीवाल और शीला दीक्षित की आमने-सामने फोटो है, जिस पर केजरीवाल को ईमानदार और शीला के बेईमान बताया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने बताया महिलाओं का अपमान
कांग्रेस ने इस पोस्टर पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे महिलाओं का अपमान कहा है और पार्टी की नैतिकता पर सवाल उठाए हैं।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पवन खेरा ने अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें कहा गया कि वह राजधानी की राजनीतिक संस्कृति को खराब कर रहे हैं।

इस पर केजरीवाल ने शीला दीक्षित को एक पत्र लिखकर अपने प्रचार अभियान को सही ठहराया था और उन्हें व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी थी।

भाजपा ने कोसा कांग्रेस को
भारतीय जनता पार्टी ने भी केजरीवाल के इस प्रचार अभियान को प्रचार का एक घटिया तरीका बताया है, लेकिन कांग्रेस की आलोचना भी की है।

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी के इन तरीकों को झेल रही है क्योंकि उसकी खुद की काम करने की संस्कृति इसी तरह की है। कांग्रेस विपक्ष को दो हिस्सों में बांटना चाहती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें