फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोलगेट की फाइलें गायब होने के पीछे कोई साजिश'

Mon, 19 Aug 2013 08:43 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कोलगेट संबंधी फाइलें गायब होने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से जवाब की मांग की है। पार्टी को आशंका है कि इन महत्वपूर्ण फाइलों के गायब होने के पीछे कोई साजिश है।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि साजिश की आशंका इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि पहले तो कोलगेट कांड की जांच कर रहे अफसर को सीबीआई ने हटा दिया और फिर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें वापस जांच कार्य में लगाया। अब इस कांड की फाइलें ही गायब हो गई हैं।

पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोयला मंत्रालय की इन महत्वपूर्ण फाइलों के गायब होने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय पर उंगली उठ रही है। चूंकि तब कोयला मंत्रालय प्रधानमंत्री ही देख रहे थे, इसलिए अब उन्हें जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रधानमंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एक वकील होने के नाते वे कह सकते हैं कि एक बार सबूत मिटा देने के बाद अपराध साबित कर पाना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें