फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खूनी पंजा': मोदी के बयान पर आयोग जाएगी कांग्रेस

Sun, 10 Nov 2013 01:39 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के विवादित ‘खूनी पंजा’ वाले बयान पर कांग्रेस चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन


मोदी ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि आप चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के ऊपर किसी खूनी पंजे का साया न पड़े तो आप सभी कमल पर बटन दबाना और राज्य को खूनी पंजे से बचाना।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के खिलाफ भाजपा द्वारा आयोग में की गई शिकायत के बाद अब पार्टी ने मोदी की टिप्पणी पर आयोग जाने का फैसला किया है।

पार्टी के एक नेता के मुताबिक, ‘आदर्श आचार संहिता की इससे ज्यादा स्पष्ट मिसाल नहीं हो सकती। हाल की रैलियों में मोदी के बयानों ने सारी हदें पार कर दी हैं। हम चुनाव आयोग जाएंगे।’
विज्ञापन


कांग्रेस ने इसके अलावा बहराइच रैली में मोदी के ‘इंडियन मुजाहिदीन और सीबीआई’ वाले बयान को भी गंभीरता से लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें