फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिया दागी चव्हाण को टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान ने तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में घिरे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक शंकर राव चव्हाण को लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया है। पार्टी ने उन्हें नांदेड़ से अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


वहीं गुजरात के वडोदरा से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ पहले घोषित कांग्रेसी प्रत्याशी नरेंद्र रावत के मैदान छोड़ने से हुई किरकिरी के बाद कांग्रेस ने मधुसूदन मिस्त्री को उतारा है।

अपने करीबी मधुसूदन को उतारने का फैसला खुद राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर देने के लिए लिया है।

मनीष तिवारी नहीं लड़ेंगे चुनाव

मंगलवार को यह भी तय हो गया है कि सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी की ओर से उनकी संसदीय सीट लुधियाना से रवनीत बिट्टू को टिकट दिया गया है। इससे पहले रवनीत को आनंदपुर साहिब से उतारा गया था। वहां से उनके स्थान पर अंबिका सोनी को पहले ही टिकट दिया जा चुका है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले जगदंबिका पाल के खिलाफ डुमरियागंज से वसुनहारा कुमारी जय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने यहां से तरुण पटेल को टिकट दिया था लेकिन अब पटेल को चंदौली से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है। उन्हें यहां पहले घोषित सतीश बिंद की जगह उतारा जा रहा है।

खास बात यह है कि कांग्रेस की सूची की घोषणा आज खुद मधुसूदन मिस्त्री ने की जिसमें उनका नाम भी शामिल था। अशोक चव्हाण को लेकर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति चल रही थी। पार्टी उनके टिकट को लेकर अब तक चुप्पी साधे बैठी थी। लेकिन इस चुप्पी को तोड़ते हुए उन्हें नांदेड़ से उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने अपने विरोधियों को उस पर एक और वार करने का मौका प्रदान कर दिया।
विज्ञापन

परेश रावल के खिलाफ हिम्मत सिंह पटेल

हालांकि मनीष तिवारी को पार्टी ने दो टूक कह दिया था कि उन्हें लुधियाना से चुनाव लड़ना है। पहले वह खराब स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में दाखिल हुए थे। पार्टी ने उनसे कहा भी था कि अगर उनका स्वास्थ्य इजाजत देता है तो वह जरूर चुनाव लड़ें। लेकिन तिवारी का इलाज अभी चल रहा है।

पार्टी ने उनकी दिक्कत को समझते हुए रवनीत बिट्टू को लुधियाना से उतार दिया है। वहीं पंजाब के होशियारपुर सुरक्षित से राज्य के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मोहिंदर सिंह केपी पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। जालंधर सुरक्षित से संतोख सिंह चौधरी को टिकट दिया गया है।

अहमदाबाद पूर्व भाजपा के परेश रावल के खिलाफ हिम्मत सिंह पटेल को उतारा जा रहा है। इसके अलावा चेन्नई उत्तर से बीजू चाको तमिलनाडु की कृष्णागिरी से डॉ. ए चेल्लाकुमार, कन्याकुमारी से एच वसंथकुमार व करूर से एस जोतीमनी को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें