कांग्रेस के बड़े नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर टैक्सी चोरी के आरोप सामने आने के एक दिन बाद कांग्रेस ने पूर्व चर्चित आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को धोखाधड़ी के एक मामले में बचाने का आरोप लगाया है।
पार्टी ने कहा है कि सीबीआई बेदी के मामले में क्लोजर रिपोर्ट देने जा रही है। बेदी पर मेहरबानी इसलिए की जा रही है, क्योंकि अब वह प्रधानमंत्री की बड़ी प्रशंसक बन गई हैं।
सिंघवी पर टैक्स चोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने जानबूझकर इस मामले को लीक किया, क्योंकि सिंघवी काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे थे।