फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गिनी चुनी सीटों पर उपचुनाव जीतने के बाद जोश में आई कांग्रेस ने मोदी सरकार के पहले 100 दिन को कुशासन बताया है।
विज्ञापन


मोदी सरकार के 100 दिन भले ही पिछले हफ्ते पूरे हो गए हो लेकिन बुधवार को कांग्रेस ने लेखा जोखा वादाखिलाफी के 100 दिन की सुर्खियों से शुरू किया।

अहमदाबाद में चीन के राष्ट्रपति का स्वागत कर रहे मोदी को कांग्रेस ने याद दिलाया है कि उन्होंने एक वर्ष पहले हैदराबाद में 11 अगस्त को एक रैली में यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि भारत के विदेश मंत्री को चीन जाकर चीन की हरकतों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी, आंखें लाल करके चीन को समझाना चाहिए था।

कांग्रेस ने सवाल किया है कि अब मोदी क्या अपनी आंखें लाल करके चीन के राष्ट्रपति को बताएंगे कि आखिर सीमा पर उनकी सेना क्या कर रही है।

पार्टी ने कहा है कि 44 में 13 केंद्रीय मंत्रियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। कांग्रेस ने महंगाई, काले धन, सीमा पर घुसपैठ, सांप्रदायिक हिंसा, महिलाओं के खिलाफ अपराध, उद्योगपतियों और अमीर लोगों पर मेहरबानी, विदेश नीति और शिक्षा जैसे तमाम मोर्चो पर सरकार को विफल करार दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

'उपचुनाव नतीजे झूठे वादों का फल'

बुकलेट जारी करते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि लोगों को यह समझ में आ रहा है कि अब तक केवल नारेबाजी ही की गई।

उन्होंने कहा कि जिन 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उनमें सरकार बनने के पहले भाजपा के पास 42 सीटें थीं जो कि अब घट कर 21 रह गई हैं। इससे साबित होता है कि सरकार ने केवल खोखले वादे किए, जिसके नेताओं ने चुनाव अभियान के दौरान नकली सपने बेचे थे।

पार्टी ने कहा है कि राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले 100 दिन के अंदर काला धन देश में वापस लाने का वादा किया था। लेकिन 110 दिन बीतने के बाद काला धन वापस क्यों नहीं आया है।

100 दिनों में 100 बार गोलीबारी और घुसपैठ के शीर्षक के साथ सरकार ने मोदी सरकार ने सीमा पार सुरक्षा पर मोदी सरकार को विफल बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें