फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जशोदा बेन के बहाने मोदी पर साधेगी निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस संसद के मानसून सत्र में न सिर्फ केंद्र सरकार बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आक्रामक ढंग से हमला बोलेगी।
विज्ञापन


पीएम पर तीखा वार करने के लिए कांग्रेस उनकी पत्नी जशोदा बेन की ओर से आरटीआई आवेदन का मामला भी उठा सकती है। साथ ही चुनाव से पहले किए गए वादों को भी याद दिलाया जाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ के बयान को लेकर भी निशाना साधा जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस बयान को लेकर बृहस्पतिवार को ही पीएम पर हमला बोल चुके हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस व्यापम घोटाले और ललित मोदी मामले को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाएगी। साथ ही कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री पर निजी हमला करने से भी गुरेज नहीं बरतेंगे।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद मधुसूदन मिस्त्री जशोदा बेन का मामला उठा सकते हैं। संसद के पिछले सत्र में भी उन्होंने यह मामला उठाने की कोशिश की थी मगर हंगामे के चलते वह मामला उठा नहीं सके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें