फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस घोषित करे पीएम उम्मीदवार: चिदंबरम

Tue, 31 Dec 2013 08:11 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का कहना है कि कांग्रेस को अब अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर देना चाहिए।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने सोमवार को कहा, ‘मेरे विचार से कांग्रेस पार्टी को ऐसे व्यक्ति को अपने नेता के रूप में प्रोजेक्ट करना चाहिए, जो आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने की स्थिति में प्रधानमंत्री बनाया जा सके।’

एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘यह मेरी व्यक्तिगत राय है। वैसे इस मसले पर पार्टी को ही फैसला लेना है। लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव हो, जनता यह जानना चाहती है कि आखिर उसका नेता कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने पिछले 15-20 सालों की राजनीति में यही महसूस किया है।’ उन्होंने कहा कि जनता अपने नेता को जानना चाहती है।

अभी कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव में ही पार्टियों के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला रहा। पिछले तीस सालों से हमने तमिलनाडु में भी ऐसा देखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें