फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बोली, 2014 से पहले नहीं होंगे चुनाव

Sun, 19 May 2013 12:09 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए के नौ साल पूरा होने के मौके पर सरकार भले ही जोर शोर से अपने कार्यों का ढिंढोरा पीटने में जुटी है। मगर इससे 2014 से पहले ही लोकसभा चुनाव की घंटी बजने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन


लिहाजा, कांग्रेस को इन आशंकाओं पर विराम लगाने के लिए आगे आना पड़ा। कांग्रेस ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि आम चुनाव समय पर ही होगे। यूपीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

पार्टी ने अगले लोकसभा चुनाव से पहले ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बदलने के सवाल को एक बार फिर खारिज किया है।

मगर साथ ही मनमोहन सिंह को तीसरी पारी देने की बात पर चुनाव के बाद फैसला लेने की बात कही है।

दरअसल, यूपीए सरकार ने अपने नौ साल के कामकाज को बताने के लिए करोड़ों रुपये का प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

जबकि खाद्य सुरक्षा विधेयक और भूमि अधिग्रहण विधेयक को पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात है।

इन सब बातों से तय समय से पहले देश में चुनाव होने की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ भाजपा ने तुक्का बिठाना शुरू कर दिया है कि यूपीए सरकार घोटालों से घिर चुकी है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए जल्द चुनाव करवाने वाली है।

जबकि यूपीए सरकार को गिरने से बचाए रखने वाली सपा और बसपा भी इसी तरह की बात कर रही है। तमाम चर्चाओं को किनारा कर यूपीए सरकार की उपलब्धियों को कांग्रेस ने खूब बोलना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यूपीए सरकार के रहते सरकार ने आर्थिक वृद्धि दर का उच्चतम आंकड़ा हासिल किया है। विकास दर दस फीसदी के करीब भी पहुंची है। साथ ही लोगों की प्रति व्यक्ति आय में भी इजाफा हुआ है।

सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी समेत बडे़ कार्य हुए हैं। मगर विपक्ष ने संसद में कार्य नहीं होने दिया, ताकि खाद्य सुरक्षा विधेयक और भूमि अधिग्रहण बिल पास न हो पाएं।

मगर तय समय से पहले चुनाव होने के सवाल पर पार्टी प्रवक्ता पी सी चाको ने कहा कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। पार्टी को यह भी स्पष्ट करना पड़ेगा कि 2014 तक देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ही होंगे।
विज्ञापन


मगर उन्हें तीसरी पारी देने के सवाल पर चाको ने कहा कि इस बात का फैसला आगामी चुनाव के बाद तय किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें