साहित्यकारों की तरफ से लगातार अपने पुरस्कार लौटाने के मामले में हुए विवाद पर कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा है कि पीएम मोदी को दादरी हत्याकांड पर सिर्फ दो शब्द कहने में ही कई हफ्ते लग गए।
उन्होंने कहा कि मोदी स्वतंत्र विचार वाले लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को तब बोलना चाहिए था जब वे अपना पुरस्कार लौटा रहे थे। आपको बता दें कि अब तक 16 साहित्यकार पुरस्कार लौटा चुके हैं।
दरअसल, ये सभी लोग अपने पुरस्कार दादरी हत्याकांड और एक कन्नड लेखक कलबुर्गी की हत्या के विरोध में लौटा रहे हैं। हालांकि, बहुत से लोग इस विरोध का भी विरोध कर रहे हैं।