फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को 'घर' में ही घेरने की भाजपाई रणनीति ध्वस्त

Wed, 29 Jan 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता और सुल्तानपुर के लोकसभा सांसद संजय सिंह को असम से राज्यसभा भेजने की व्यवस्था कर कांग्रेस नेतृत्व ने अमेठी में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को घेरने की भाजपा की रणनीति को फिलहाल धराशाई कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा बीते कुछ महीने से संजय सिंह को राहुल के खिलाफ अमेठी से उम्मीदवार बनाने की रणनीति पर काम कर रही थी।

कांग्रेस नेतृत्व ने इस आशय की भनक लगते ही संजय को राज्यसभा भेजने का बंदोबस्त कर भाजपा की रणनीति को सिरे नहीं चढ़ने दिया।

अतीत में गांधी परिवार से जुड़ा होने के कारण अमेठी सीट दशकों से हाई प्रोफाइल रही है। आम आदमी पार्टी की योजना इस सीट पर मंचीय कवि कुमार विश्वास को खड़ा कर राहुल को घेरने की है।

भाजपा इस सीट पर राहुल को घेरने के लिए अरसे से संजय सिंह को पटाने में जुटी थी। उसे सिंह की ओर से सकारात्मक संकेत भी मिल रहे थे।

भनक लगते ही कांग्रेस नेतृत्व ने संजय सिंह को मनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया।

कुछ समय पहले इसी संदर्भ में संजय सिंह की दस जनपथ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लंबे अरसे के बाद मुलाकात हुई थी। कांग्रेस के इस दांव के बाद भाजपा को अब अमेठी सीट के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विपक्ष इससे पहले भी गांधी परिवार के रिश्तेदारों और करीबियों को अपने साथ लाने की मुहिम पर काम करता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें