फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का दावा फिर फूटेगा एनडीए का गुब्बारा, घोषणा पत्र में बड़े वादे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी आगामी पांच सालों के लिए देश से कई लोकलुभावन वादे किए। हालांकि पार्टी ने अपने बहुचर्चित 'कांग्रेस का हाथ, आम आदमी के साथ' को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी ने नया नारा दिया है- आपकी आवाज, हमारा संकल्प। 2004 में कांग्रेस की जीत में पुराने नारे की अहम भूमिका मानी गई थी।

कांग्रेस के घोषणापत्र में इस बार गरीबी रेखा के नीचे के लोगों बजाय निम्न मध्यम वर्ग पर अधिक ध्यान दिया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेसनीत यूपीए गठबंधन पिछले 10 वर्षों में सत्ता में हैं।

बदलाव के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम

घोषणा पत्र में पार्टी ने देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम की बात कही है। देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग लंबे समय से उठ रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को अपने घोषणापत्र में शामिल किया है।

पार्टी ने सभी समुदायों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शिक्षा और रोजगार में आरक्षण देने का वादा किया है। कांग्रेसनीत यूपीए-1 ने शिक्षा में पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिया था। इस लिहाज से इस घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

घोषणापत्र प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, उपध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जारी किया गया।

10 करोड़ युवाओं को देगी रोजगार

कांग्रेस ने घोषणापत्र में दस करोड युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और अगले पांच वर्ष में रोजगार देने का वादा किया है। पार्टी ने कहा है कि अगले पांच वर्ष में सभी नागरिकों का बैंक या डाकघर में खाता होगा।

घोषणापत्र में कांग्रेस ने स्वास्थ्य का अधिकार, पेंशन का अधिकार, आवास का अधिकार, सामाजिक सुरक्षा का अधिकार और उद्यमशीलता का अधिकार देने का वादा किया है।

पार्टी ने आगामी तीन सालों में आठ प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर हासिल करने का वादा किया है।
विज्ञापन

मोदी को कडी चुनौती देंगेःसोनिया

घोषणापत्र जारी करने के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ निश्चित रूप से उम्मीदवार उतारेगी।

पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक सवाल पर कहा कि मोदी एक विशेष विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं जो एक दूसरे को लड़ाने की विचारधारा है। यह देश को नुकसान पहुंचाने वाली विचारधारा है। उन्होंने कहा कि इस विचारधारा से हर कांग्रेसी लड़ेगी और उसे हराएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने ही चुनाव सर्वेक्षणों के अनुमानों को दरकिनार करते हुए पार्टी की जीत के प्रति विश्वास व्यक्त किया। गांधी ने कहा कि इन चुनावों के नतीजे आश्चर्यजनक होंगे और उत्तर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन 2009 जैसा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें