फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस ने बुलंद की आवाज

Thu, 18 Oct 2012 11:42 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि कुछ लोग इसका दुरुपयोग करके ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस ने सभी राजनीतिक दलों को आगाह किया है कि निराधार आरोप राजनीति के लिए खतरनाक हैं और इसे लेकर सभी दलों को मंथन करना चाहिए। वहीं पार्टी ने मीडिया को भी सनसनी फैलाने से बचने की तगड़ी नसीहत पिला दी है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में सीधे कांग्रेस और सरकार की शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी पर भी आरोप जड़े हैं। देश में बढ़ रही राजनीतिक नफरत को भांपते हुए कांग्रेस ने अब व्यापक तौर पर आवाज बुलंद की है। उसने सभी विपक्षी दलों को व्यापक मंथन करने की नसीहत दी है।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि आज जिस तरीके से घटिया और निम्नस्तरीय आरोप राजनीति के मैदान में लगाए जा रहे हैं, वे राजनीति के लिए खतरनाक हैं। साथ ही उन्होंने कह दिया कि कुछ लोगों ने सूचना के अधिकार के जरिए लोगों को ब्लैकमेलिंग का काम शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल भी आरटीआई कार्यकर्त्ता हैं। उन्होंने आरटीआई के जरिए सरकार में कई कथित अनियमितताओं का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन


द्विवेदी ने केजरीवाल और टीम अन्ना के आंदोलन को कवरेज देने वाली मीडिया को भी कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि मीडिया को सनसनी फैलाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जा सकता है। उसके शक्तिशाली होने में कोई संदेह नहीं है, लेकिन इसका दुरुपयोग अपराध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें