फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करती कांग्रेस’

Mon, 03 Dec 2012 09:52 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करना उसकी परंपरा नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने यहां कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं करती। उनसे ब्रिटिश पत्रिका द इकोनोमिस्ट में प्रकाशित उस लेख के बारे में पूछा गया था जिसमें कहा गया है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन


एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी नेता के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। पत्रिका ने कहा है कि मौजूदा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2014 तक 80 वर्ष के पार हो जाएंगे और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अभी इस पद पर आने के लिए तैयार नहीं हैं। इस स्थिति में चिदंबरम कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं क्योंकि वह देश को आर्थिक चुनौतियों से आगे ले जाने में सक्षम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें