फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रपॉल ने छीनी क्लार्क की बादशाहत

Mon, 03 Dec 2012 09:47 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क बल्लेबाजों की ताजा टेस्ट रैंकिंग में अपनी बादशाहत गंवा बैठे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलने में विफल रहे क्लार्क को 12 रेटिंग अंक का नुकसान हुआ और वह 878 अंकों पर पहुंच गए। वहीं, शिवनारायण चंद्रपॉल को दो स्थान का फायदा हुआ और वह नंबर वन बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन


चंद्रपॉल (879) क्लार्क से एक अंक आगे हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला श्रीलंका के कुमार संगकारा को चौथे पायदान पर धकेलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उनके हमवतन जान कालिस दो स्थान गिरकर छठवें स्थान पर खिसक गए जबकि एबी डीविलियर्स सातवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक पांचवें स्थान पर स्थित हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें