कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर से राज्य में कांग्रेस दोफाड़ के कगार पर दिख रही है। महाराष्ट्र, असम, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में कांग्रेस के अंदर खींचतान जारी है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप्पी साधे हुए है।
कई राज्यों के नेता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल से इन मामलों को लेकर मिल चुके हैं। हरियाणा में चुनाव बीत चुके हैं। मगर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को लेकर प्रदेश कांग्रेस में खींचतान बरकरार है।
सूत्रों के मुताबिक कुमारी सैलजा ने सोनिया से शिकायत की है कि हरियाणा में हुड्डा एक समानांतर कांग्रेस चला रहे हैं।