फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधीः 'तेलंगाना की मां'

Thu, 09 Jan 2014 11:14 AM IST
अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कुछ समय पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश की मां बताया था लेकिन अब एक और कांग्रेसी ने सोनिया गांधी को 'तेलंगाना की मां' बना दिया है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक कांग्रेसी नेता शंकर राव ने सोनिया गांधी के अलग तेलंगाना राज्य के फैसले से खुश होकर उनकी एक आदमकद प्रतिमा तैयार की और इस मूर्ति को नाम दिया है 'तेलंगाना टाल्ली' यानी 'तेलंगाना की मां'।

इस नेता ने बताया कि यह प्रतिमा सोनिया को तेलंगाना के लिए धन्यवाद देने का एक जरिया है। यह मूर्ति उन्होंने हैदराबाद-बेंगलूरू मार्ग पर बनाया है। जहां यह मूर्ति स्थापित की गई है उस जगह को उन्होंने नाम दिया है 'सोनिया गांधी वनम'। यह जगह शंकर राव की बेटी सुष्मिता के नाम पर है।
विज्ञापन


विधायक पी शंकर राव अलग तेलंगाना के पुरजोर समर्थक रहे हैं। प्रदेश कैबिनेट में वह तीन बार मंत्री भी रह चुके हैं। शंकर ने बताया कि मैं सोनिया गांधी का एक मंदिर बनाना चाहता था, जहां लोग आकर प्रार्थना कर सकें और सोनिया को सीमांध्र पर लिए गए उनके फैसले पर अपने तरीके से शुक्रिया अदा कर सकें।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेताओं में सोनिया और राहुल गांधी की चापलूसी के लेकर होड़ लगी रहती है। इसी होड़ का नतीजा था कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने सोनिया गांधी को पूरे देश की मां बताया था। कुछ दिन पहले ही एक कांग्रेसी ने ने 'सोनिया चालीसा' बना कर भी प्रदर्शित किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें