फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व कांग्रेस मंत्रियों ने अमेरिकी कंपनी से मांगी घूस!

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने संकेत दिया कि राज्य के जल विकास परियोजनाओं में अमेरिकी कंपनियों द्वारा रिश्वत दिए जाने के मामले में दो पूर्व मंत्री शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


परिकर ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘यह घटना तब की है जब दिगंबर कामत के नेतृत्व वाली सरकार थी।’ उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच सीबीआई से कराए जाने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

मुख्यमंत्री पारसेकर ने कहा, ‘यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है, गोवा पुलिस इसकी जांच नहीं कर सकती। यही कारण है कि गोवा सरकार प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश करने का निर्णय किया है। वास्तविकता लोगों के सामने आनी चाहिए।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘जब ठेके दिए जा रहे थे तब कांग्रेस के दिगंबर कामत मुखमंत्री थे और चर्चिल एलेमाओ लोक विकास विभाग मंत्री थे। अब यह बात सामने आनी चाहिए कि किस मंत्री ने रिश्वत ली थी।’

लुईस बर्जर ने गोवा परियोजना के लिए 9,76,630 डॉलर रिश्वत दी थी जिसमें एक मंत्री को किया गया भुगतान भी शामिल है। अमेरिकी न्याय विभाग ने अभी इससे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन

सीबीआई जांच की मांग करेंगे

दूसरी तरफ, गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि वह इन आरोपों की जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

अमेरिकी कंपनी लुईस बर्जर पर गोवा और गुवाहाटी की दो प्रमुख जल विकास परियोजनाएं प्राप्त करने के लिए भारतीय अधिकारियों को कई करोड़ रुपये देने का आरोप है।

गोवा के मारगाव शहर में बीजेपी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए परिकर ने कहा, ‘चूंकि यह काम जापान इंटरनेशनल फंडिंग प्रोजेक्ट (जाईका) से संबंधित था, इसलिए तत्कालीन लोक विकास विभाग मंत्री इसमें शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा, इस परियोजना के लिए वित्तीय मंजूरी की भी जरूरत थी, इसलिए संभव है कि इसमें एक और मंत्री शामिल रहा हो।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें