खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने मैगी पर बैन लगाने के बाद अब आईसक्रीम और फ्लेवर्ड दूध की ओर रुख कर लिया है।
एफएसएसएआई, आइसक्रीम और फ्लेवर्ड दूध के लिए नए गुणवत्ता मानक तय करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा दूध और दूसरे डेयरी उत्पादन के वर्तमान सुरक्षा मानकों को सख्त बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
चीन से आयातित दूध में मेलामाइन पाए जाने के बाद, एफएसएसएआई के सुझाव पर उसके आयात पर 16 जून 2016 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा मानकों को सख्त बनाने का प्रस्ताव इस कदम के बाद आया है।