फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की पाठशाला: मोदी को उसी के अंदाज में जवाब देगी कांग्रेस

Tue, 23 Jul 2013 12:04 AM IST
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र को उन्हीं की जुबान और तौर तरीकों पर जवाब देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी की पाठशाला में मोदी और भाजपा की ओर से फेसबुक और ट्विटर में चलाए जा रहे अभियान की ताकत को तोड़ने की रणनीति पर खास ध्यान दिया गया है।

मोदी के अभियान को ‘डिजिटल पेड आर्मी’ का नाम देते हुए इसके मुकाबले कांग्रेस में एक पूरा तंत्र बनाने की शुरुआत की गई है।

हर बड़े मुद्दे पर पार्टी का एक विचार सामने आने के लिए मोबाइल और इंटरनेट के जरिए पार्टी के स्टैंड को एक घंटे के अंदर सभी को भेजा जाएगा। इंटरनेट पर ‘खिड़की’ नाम की वेबसाइट के जरिए पार्टी की हर गतिविधियों और विपक्ष पर निशाना साधने के लिए तथ्य और आंकड़े दिए जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही पार्टी में एक हेल्प डेस्क के जरिए देशभर के सभी प्रवक्ताओं और वर्कशाप में आए प्रवक्ताओं के फेसबुक और ट्विटर एकाउंट खोले गए हैं।

भले ही सोमवार को राहुल गांधी की ओर से देशभर के प्रवक्ताओं की कार्यशाला में मोदी का नाम नहीं लिया गया। मगर पार्टी के बड़े नेताओं का सारा ध्यान उनसे ही निपटने को रहा।

बैठक में पार्टी के सोशल मीडिया टीम के अगुवा दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गुजरात में अहमदाबाद और सूरत समेत चार शहरों से मोदी की इमेज बिल्डिंग यानी छवि बनाने का काम किया जा रहा है।

वहां ‘डिजिटल पेड आर्मी’ जुटी हुई है, जिसके निशाने पर कांग्रेस और राहुल गांधी है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह माना गया है कि हाईटेक प्रचार के मामले में कांग्रेस भाजपा और मोदी से पिछड़ गई है।

हुड्डा ने कहा कि हमें भी इस तरह की एक सेना बनाने की जरूरत है। उन्होंने हालांकि स्पष्ट भी किया कि हमारे यहां किसी को पैसे के दम पर खरीदा नहीं जाएगा बल्कि पार्टी के देशभर में फैले कैडर मोदी के हाईटेक प्रचार को तोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी में यह माना गया कि हर मुद्दे पर अलग-अलग विचार को एक विचार में बदला जाएगा। अब किसी भी मुद्दे पर घंटे भर में सभी प्रवक्ताओं के मोबाइल फोन नंबर पर एसएमएस के रूप में पार्टी का स्टैंड आ जाएगा। उसी के अनुरूप पार्टी के नेताओं को बोलना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें