कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय वित मंत्री पी.चिदंबरम ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जबरदस्त हमला करते हुए इसे उग, राष्ट्रवाद पर चलने वाला पुरूषवादी संगठन करार दिया।
चिदंबरम ने यहां करेइकुडी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस महिला इकाई के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रावण के 10 सिर थे और आरएसएस के 34 चेहरे है जिसमें से एक भाजपा है।