कोयला घोटाले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बयान दर्ज करने के आदेश के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े जमीन सौदों की फाइलों के पेज गायब होने का मामला सामने आने से कांग्रेस मुश्किल में पड़ गई है।
इन मामलों की वजह से कांग्रेस को संसद के अंदर और बाहर मोदी सरकार का सामना करने में परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश करार देकर अपना बचाव किया है, लेकिन कांग्रेस को दबाव में लाने के लिए मोदी सरकार और भाजपा इन मुद्दों को उछालने में जुटी हुई हैं।
राज्यसभा में मोदी सरकार का रास्ता रोकने में जुटी कांग्रेस मनमोहन सिंह और रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े ताजा मामले को लेकर सतर्क हो गई है। शनिवार को कांग्रेस नेता अजय माकन ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक फायदा लेने को यह मामला उठा रही है।