फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के आरोपों पर गडकरी को कांग्रेस ने घेरा

Thu, 18 Oct 2012 01:05 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष नीतिन गडकरी को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मैं पहले से गडकरी को एक राजनेता से ज्यादा कारोबारी कहता रहा हूं। वह हर काम कारोबार को चमकाने के मकसद से करते हैं, इसलिए केजरीवाल ने कुछ नया नहीं कहा है। यह सब लोग जानते है कि गडकरी अपने ओहदे का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस सांसद संजय निरूपम ने गडकरी का इस्तीफा तक मांग लिया है।
विज्ञापन


केजरीवाल के आरोप पर दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार से भी सफाई मांगी है। पवार केसिंचाई मंत्री के कार्यकाल के दौरान यह मामला बताया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अजित पवार को जनता को सच बताना चाहिए। वहीं कांग्रेस सांसद संजय निरूपम ने कहा कि भाजपा हर आरोप के बाद किसी न किसी मंत्री का इस्तीफा मांग लेती है। वह उसी परंपरा को निभाते हुए गडकरी का इस्तीफा मांग रहे हैं।

गडकरी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस ने राहत की सांस ली है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल के आरोपों के बाद पार्टी को विपक्ष पर हमला साधने का मौका तो मिल ही गया है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि जब केजरीवाल रॉबर्ट वाड्रा और सलमान खुर्शीद पर आरोपों की झड़ी लगा रहे थे और भाजपा भी खूब बैटिंग कर रही थी। अब गडकरी पर लगे आरोपों के बाद इसमें कमी आएगी। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि गडकरी के मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और भाजपा को जनता के सामने सच लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें